{"_id":"636bf0f5d855614c9453881e","slug":"14-madrasas-found-unrecognized-bhadohi-news-vns6828661189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता प्राप्त मिले 14 मदरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता प्राप्त मिले 14 मदरसे
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 14 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिन्हित कर रिपोर्ट डीएम गौरांग राठी को सौंप दी है। डीएम की ओर से एक सप्ताह में फाइनल रिपोर्ट भी शासन तक भेजी जाएगी। उसके बाद ही गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रति उदारता दिखाई जा सकेगी।
एडीएम एसके मिश्रा ने गत माह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए 15 दिन ऐसे मदरसों की रिपोर्ट मांगी थी, जो बिना मान्यता और मदरसा बोर्ड की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए चलाए जा रहे हैं। तहसील औराई, भदोही और ज्ञानपुर के लिए गठित टीम ने समयसीमा पूर्ण होने पर जांच रिपोर्ट सौंप दिया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि तहसील भदोही में एक, ज्ञानपुर में छह और औराई में सात कुल 14 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। आगामी दिनों प्रदेश की ओर से पोर्टल खुलने पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को आनलाइन आवेदन पर गाइड लाइन में लिया जा सकेगा।