{"_id":"49e3fb6009e1ff2809e553e73bb8c154","slug":"13740-cases-solved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13740 मामले हुए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13740 मामले हुए निस्तारित
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जिले
विज्ञापन
में महीने भर से अधिक समय तक तैयारी के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में
आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में रिकार्ड 13 हजार 740 मुकदमें
निस्तारित किए गए।
मुकदमों का निस्तारण कर चार लाख 28 हजार 690 रुपया अर्थदंड वसूला गया। मृतकाश्रितों को क्षतिपूर्ति 71 लाख 47 हजार 338 रुपये दिलाए गए। वहीं उत्तराधिकार के मामले में कुल एक करोड़ दो लाख 47 हजार 918 रुपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
इसके अलावा बैंकों के ऋण रिकवरी के मामलों में तीन करोड़ चार लाख 72 हजार 64 रुपये समझौता राशि तय की गई।
उपरोक्त निस्तारित मामलों में जिला जज ओम प्रकाश अग्रवाल की अदालत ने मोटर दुर्घटना के 29 मामले में 46 लाख 68 हजार क्षतिपूर्ति, विद्युत के 61 मामले में एक लाख 59 हजार अर्थदंड, एनडीपीएस के दो मामले में 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाए गए।
परिवार न्यायाधीश अनिरूद्घ मौर्य ने वैवाहिक के 23, भरण पोषण के 22 और पांच अन्य मामले निस्तारित किए।
एडीजे प्रथम अखिलेश पांडेय ने सात, एडीजे द्वितीय ने पांच, अशोक दुबे ने एक, एडीजे त्वरित चंद्रोदय ने तीन, सीजेएम सत्यवान सिंह ने 1071, सिविल जज सीडि.प्रवीण कुमार पांडेय ने सिविल के 21, सेक्शन के 23 मामले निस्तारित करके एक करोड़ दो लाख 47 हजार 918 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत कर 265 अन्य मामले निस्तारित किए।
इसी तरह सिविज जज परवेज अख्तर ने आपराधिक के 757, शरद चौधरी ने 562, समर्थ अग्रवाल ने 322 मामले निस्तारित किए, अपर सिविल जज सीडि. प्रथम कमलकांत श्रीवास्तव 11 मामले, अपर सिविल जज सीडि.ने चंद्रमोहन मिश्र ने 20 मामले
, सिविल जज जूडि. सुशील वर्मा ने 566 मामले, अपर सिविल जज जूडि. रत्नम श्रीवास्तव ने छह मामले, पवन कुमार सिंह ने पांच मामले निस्तारित किया।
इसके अलावा जिले के प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की अदालत ने 4177 मामलों को निस्तारित किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत शुभारंभ जिलाजज ओपी अग्रवाल ने सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित, फीता काटकर किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदू समेत न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।