फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.37 lakh spent for 20 meter CC road, released only after raising it

Bhadohi News: 20 मीटर सीसी रोड के लिए खर्च किए 1.37 लाख, सिर्फ ऊंचा करके छोड़ा

Thu, 04 Sep 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
1.37 lakh spent for 20 meter CC road, released only after raising it
ज्ञानपुर (भदोही)। ब्लॉक क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) तक जाने के लिए सड़क नहीं है। इसी तरह 20 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 1.37 लाख रुपये खर्च कर दिए गए फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सीसी के नाम पर सड़क को महज ऊंचा कराकर छोड़ दिया गया। दूसरी ओर गांव का कूड़ा आरआरसी की जगह गांव में लगे टावर के पास फेंका जा रहा है। गिरधरपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 21 लाख 67 हजार 941 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इससे गांव की सफाई और अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक ग्राम पंचायत ने 12 लाख 99 हजार 433 रुपये खर्च कर दिए हैं। हैंडपंप रिबोर के नाम पर 29,469 रुपये खर्च किए गए हैं। 4 लाख 41 हजार रुपये किस मद में खर्च किए गए, इसका उल्लेख ग्राम स्वराज एप की वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं की गई है। इसी तरह आरआरसी निर्माण में 64,159 रुपये की ईंट का भुगतान, एक लाख 51 हजार 52 रुपये की सामग्री और 22102 व 27968 रुपये मिलाकर कुल 50070 रुपये का भुगतान मजदूरी के मद में किया गया है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत में मुख्य सड़क से सुभाष यादव के मकान तक सीसी रोड के नाम पर तीन बार में एक लाख 37130 रुपये खर्च किए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सीसी रोड के नाम पर दो जगहों पर 10-10 मीटर का लेपन कार्य किया गया है। इसके बाद भी मुख्य मार्ग से प्रवेश करते ही पानी लगा मिलता है। गिरधरपुर में आरआरसी का निर्माण ऐसी जगह कराया गया है जहां आम आदमी भी मुश्किल से पहुंच सकता है। गांव की हरिजन बस्ती से आगे बना आरआरसी के चारों तरफ खेत और बगीचे हैं। तीन शेड और पांच फीट की दीवार उठाकर आरआरसी बनाया गया। ग्राम पंचायत ने दो लाख 65 हजार 261 रुपये खर्च किए हैं। इसके बावजूद गांव का कूड़ा गांव में लगे टावर के किनारे गिराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed