{"_id":"5ce19ea1bdec22071d1befc6","slug":"131558290081-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरते समय कुएं में गिरी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरते समय कुएं में गिरी विवाहिता, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूसराय। औराई कोतवाली क्षेत्र के पिलखनी गांव में रविवार को दोपहर एक बजे पानी कुएं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। कुएं से पानी निकालने के दौरान असंतुलित होने से वह कुएं में गिर गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिलखनी गांव निवासी रजनीश पुत्र वंशलाल ने वर्ष 2014 में वाराणसी के महमूरगंज निवासी स्मृति देवी पुत्री संजय श्रीवास्तव के साथ शादी की थी। शादी के बाद रजनीश मुंबई में प्लंबरिंग का काम करने लगा। 21 दिसंबर को बेटे के जन्मदिन की वर्षगांठ मनाने के लिए आया था। कुछ दिन घर रहने के बाद वह मुंबई चला गया। रविवार को दोपहर स्मृति कुएं से पानी निकालने के लिए गई। काफी देर बाद नहीं लौटी तो उसके कमरे से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। परिवार वाले कुएं में कटिया डाला तो उसकी साड़ी फंस गई। कुएं में खाट डाल कर उसके शव को बाहर निकाला गया। आशंका जताई हा रही है कि पानी निकालते समय असंतुलित होने से वह कुएं में गिर गई होगी। सीओ औराई यादवेंद्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।