{"_id":"5c815ae6bdec221463258c22","slug":"131551981286-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानधन योजन: विशेष शिविर में 150 मजदूरों का पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानधन योजन: विशेष शिविर में 150 मजदूरों का पंजीयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए बृहस्पतिवार को औराई ब्लाक में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योजना के बारे में जागरूक करने के साथ ही लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिविर में 150 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों नें पेंशन योजना के लिए अपना पंजीयन कराया।
विकास से कोई अछूता न रहे, इस उदेश्य से सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना लागू की है। योजना का लाभ प्रत्येक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मिले, इसके लिए ब्लाकवार शिविर लगाकर लोगों का पंजीयन कराया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को औराई ब्लॉक सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें श्रम विभाग की ओर असंगठित क्षेत्र के 150 मजदूरों का पंजीयन किया गया।
मुख्य अतिथि भदोही विधायक दीनानाथ भाष्कर ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार ने अपनी सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को सामान्य मासिक जमा (55-200) के बाद 60 साल की उम्र पूरा करने के बाद उन्हें मासिक तीन हजार की पेंशन दी जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास और शशिकांत ने बताया कि 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच वाले मजदूर एवं संविदा कर्मी पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी श्यामजी, प्रतिमा मौर्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद ओझा सुरेश तिवारी, सुनील कुमार, विनय शर्मा, रामविलास बिंद, शिवान अख्तर, प्रदीप सुमन, भोला हासमी आदि शामिल रहे।