{"_id":"5c815a95bdec221431495bbc","slug":"131551981205-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न रोके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न रोके अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई के सहसेपुर हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने प्रधानों की समस्याएं सुनीड्ड और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
प्रधानों ने बताया कि जांच के नाम पर ब्लॉक से लेकर जिलास्तरीय अधिकारी तक उनका उत्पीड़न करते हैं। कमीशन न देने पर छोटे से छोटे मामलों में भी उन पर सख्त कार्रवाई की जाती है। राजनीतिक साजिश के तहत कुछ लोग एक प्रार्थना पत्र देते हैं और उसी पर जांच बैठा दी जाती है। पूर्वमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न न किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ गया है। अधिकारियों की मनमानी को लेकर जनप्रतिनिधि बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं। झौवां के प्रधान के साथ आपूर्ति निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। अध्यक्षता मो. गुलफाम और संचालन पट्टर शुक्ला ने की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, अंबुज मिश्रा, मोहन यादव, धर्मराज, विश्वनाथ पासी, सुरेश बिंद, प्रदीप उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्रा, अमरजीत यादव, त्रिपुरारी शंकर, राधेश्याम चौधरी, नंदलाल सरोज, सुभाष चौबे, श्रीराम दूबे, नित्यानंद आदि रहे।