{"_id":"5bfd8a01bdec2241471f63b4","slug":"131543342593-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात दबाव के चलते आउटर पर रोकी गई सारनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात दबाव के चलते आउटर पर रोकी गई सारनाथ एक्सप्रेस
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक छह घंटे के लिए बंद रहने से पकरी तिराहे पर यातायात का दबाव इतना बढ़ गया कि ट्रेन रोकनी पड़ी। पकरी रेलवे फाटक पर वाहनों का रेला बढ़ जाने से सारनाथ एक्सप्रेस के आने के समय गेट बंद नहीं किया जा सका। इससे ट्रेन चालक को गाड़ी आउटर पर रोकनी पड़ी। स्टेशन अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे पुलिस ने फाटक से वाहनों को हटाया, तब जाकर फाटक बंद किया जासका। इसके चलते ट्रेन को आधे घंटे तक आउटर पर खड़े रहना पड़ा।
मंगलवार शाम चार बजे के बाद पकरी रेलवे फाटक पर दबाव काफी बढ़ गया। दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ ए्क्सप्रेस का आगमन संकेत मिल गया। लेकिन, फाटक पर भारी दबाव से गेटमैन फाटक बंद नहीं कर सका। परिणामस्वरूप ट्रेन का सिग्नल लाल कर ट्रेन को पश्चिमी आउटर पर रोक दिया गया। ड्यूटीरत स्टेशन मास्टर जितेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने वाहनों को हटाकर किसी तरह गेट बंद कराया, तब जाकर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। बकौल स्टेशन मास्टर इसके चलते ट्रेन को स्टेशन पहुंचने में 30 मिनट विलंब हो गया। ट्रेन 5.05 बजे स्टेशन प्लेटफार्म पर पहुंची।