{"_id":"5bfd87f4bdec2241b1428c11","slug":"131543342068-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के नए कार्ड आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के नए कार्ड आए
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के नए कार्ड आ गए हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से इसका वितरण गांव-गांव में किया जाएगा। पूर्ति विभाग की ओर से ब्लॉकवार सूची बनाई जा रही है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को राशन मुहैया कराया जाता है। आधार फीडिंग के दौरान दशकों पुराने कार्डों को बदल दिया गया। अब नए कलेवर में कार्डधारकों को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी का कार्ड दिया जाएगा। शासन की ओर से छपाई कराने के बाद नए कार्ड जिले में भेज दिया गया। जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि कार्डों का सत्यापन कर ब्लॉकवार सूची बनाई जा रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह से प्राथमिक विद्यालयों पर इसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र गृहस्थी के लाभार्थी को 10 रुपये देकर कार्ड लेना होगा, जबकि अंत्योदय के लाभार्थी को नि:शुल्क कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कोटेदार महीने की पांच तारीख से लेकर 15 तारीख तक राशन का वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के छह ब्लॉकों में अंत्योदय के 28 हजार 580 जबकि पात्र गृहस्थी के दो लाख 21 हजार 626 कार्ड हैं।