फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सुरक्षित यातायात नियमों की दी जानकारी

सुरक्षित यातायात नियमों की दी जानकारी

Tue, 27 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मिर्जापुर रोड तिराहे पर मंगलवार को टीएसआई जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में युवाओं को यातायात नियमों का पालन करके खुद सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस दौरान युवाओं को जागरूकता पर्ची वितरित करके ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी ने कहा कि मुड़ने से पहले संकेतक का प्रयोग करें। हॉर्न का प्रयोग केवल आवश्यक समय पर ही करें। गीली सड़क पर सावधानी बरतें, रात्रि में चमकीले कपड़ों का प्रयोग करें, ड्राइविंग लाइसेंस धारक ही वाहन का प्रयोग करें, सड़क के बाईं ओर वाहन चलाएं, यातायात के सभी चिह्नों एवं निर्देशों का पालन करें, प्रदूषणमुक्त वाहन चलाएं, रात्रि में डिपर का प्रयोग करें, चेकिंग के समय असुविधा एवं वाहन के पेपर की सुरक्षा के लिए ग्रीन कार्ड का प्रयोग करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं, सामने से आते वाहन की हेडलाइट की ओर न देखें, वाहन चलाते समय धूम्रपान न करें, बाएं से ओवरटेक न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, अवयस्क को वाहन न चलाने दें, अचानक वाहन न रोकेें, वाहनों पर अनधिकृत लाइट न लगाएं, चौराहों पर तेज गति से वाहन न चलाएं, स्टाप लाइन के आगे न रुकें। इस मौके पर ओंकार सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed