फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कारपेट एक्सपो वाराणसी में हो तो बने बात

कारपेट एक्सपो वाराणसी में हो तो बने बात

Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कारपेट एक्सपो वाराणसी में हो तो बने बात
भदोही। अगले माह वाराणसी में होने वाला इंडिया कारपेट एक्सपो को लेकर कालीन उद्यमियों में हलचल बढ़ गई है। एक्सपो बनारस में होगा, लेकिन इसके भदोही में आयोजन की मांग उठाते हुए नफा-नुुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई उद्यमी बनारस में ही आयोजन के पक्ष में हैं तो एक बड़ा वर्ग भदोही में एक्सपो के पक्ष में है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह आयोजन भदोही में हो तो जिले के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इंडिया कारपेट एक्सपो वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में होगा। उधर भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट बन कर तैयार हो चुका है। ऐसे में सवाल खड़ा किया जा रहा है कि भदोही कालीन उत्पादन का केंद्र है तो यहां आयोजन क्यों नहीं? इसको लेकर कालीन उद्योग में मिली जुली प्रतिक्रिया हो रही है। प्रमुख कालीन निर्यातक पंकज बरनवाल और इम्तियाज अंसारी कारपेट एक्सपो भदोही में आयोजन के पक्ष में हैं। वह कहते हैं कि आयातक वाराणसी फेयर में आते हैं तो वैसे भी भदोही का दौरा करते हैं। इतना ही नहीं भारी भरकम माल लोगों को यहां से लाद कर वाराणसी ले जाना होगा। भदोही में होगा तो निर्यातकों की मुश्किलें कम होंगी। अंसारी भी मानते हैं कि फेयर भदोही में होना चाहिए। दो सौ करोड़ की लागत से एक्सपो मार्ट बनने के बाद नकारात्मक बातें क्यों की जा रही है। सड़कें खराब होने का बहाना कब तक चलेगा? सकारात्मक सोच तो यह है कि एक्सपो आयोजन से सड़कें खुद ब खुद ठीक हो जाएंगी और भदोही के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। गोपीगंज के उद्यमी बृजेश कुमार गुप्ता मानते हैं कि वाराणसी के टीएफसी में आयोजन गलत फैसला नहीं है। कहा कि इस बात को ध्यान में रखना होगा कि टीएफसी प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहां आयोजन से केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही भविष्य में दूसरे लाभ भी कालीन उद्योग को मिल सकते हैं। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ के पूर्व मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने कहा कि मैं भदोही का विरोधी नहीं हूं। यहां भी एक्सपो के आयोजन की आधारशिला रखी जा चुकी है। टीएफसी में आयोजन का पहला अवसर होगा। आयोजन के बाद कालीन उद्यमियों के अनुभवों को देखते हुए भविष्य में यहां मेले के आयोजन पर सोचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed