{"_id":"59861ae34f1c1bd7058b461c","slug":"131501960931-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के निर्माण कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के निर्माण कार्यों की जांच
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। मंडल की टेक्निकल ऑडिट सेल की टीम (टीएसी) ने शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में निर्मित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पांच साइटों पर जाकर नापजोख की और लोगों से जानकारी की। जांच के दौरान उनके साथ पालिका के पांच सभासद भी थे। हालांकि सभासदों की शिकायत थी कि निरीक्षण से पूर्व उन्हें टीएसी द्वारा सूचित किया जाना चाहिए था।
दोपहर दो बजे टीएसी के अधिशासी अभियंता, नवनीत कुमार टीम लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश अग्रवाल तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अभियंताओं के साथ पहले नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। वहां अधिशासी अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को सूचित कर पालिका के अवर अभियंता अवधेश कुमार को लेकर मर्यादपट्टी, मामदेवपुर, अयोध्यापुरी, पकरी, काशीपुर और कुशियरां मोहल्लों में गए। इस दौरान सीवर निर्माण, इंटरलाकिंग सड़क और अंडरग्राउंड नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिए बिछाए गए केबिलों की जांच की। मुख्य जांच अधिकारी टीएसी के अभियंता ने बताया कि कुल 171 निर्माण कार्यों के मानकों, गुणवत्ता और वर्कआर्डर, माप, भुगतान आदि की जांच की जिम्मेदारी मिली है। बताया कि फिलहाल हमलोग केवल 5 साइट ही जा सके। अभी पुन: जांच की जाएगी। जांच में शिकायतकर्ता 15 सभासदों में से केवल 5 मौजूद रहे और अधिकारियों के साथ सभी साइट पर गए। नामित सभासद हसनैन अंसारी ने कहा कि मानक और गुणवत्ता की जांच करने आई टीम कहीं भी सड़क को उखाड़ कर नहीं देखी, यह बात समझ से परे रही। इसके अलावा, सभासदों में इस बात की भी नाराजगी रही कि जांच दल को शिकायतकर्ता सभासदों को सूचित कर आना चाहिए था। हसनैन अंसारी, रवींद्र मौर्य, शिवशंकर सरोज, बबलू अंसारी, शशिकांत आदि रहे।