{"_id":"5974ebd44f1c1be1628b46ae","slug":"131500834772-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार के नोट ले सकते हैं हाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार के नोट ले सकते हैं हाजी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। कालीन नगरी से मुकद्दस हज के सफर पर जाने वाले जायरीनों की काशी से काबा की उड़ान के लिए तिथि मुकर्रर हो गई है। बाबतपुर से 24 जुलाई से ही हज यात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। जबकि भदोही जिले के हाजियों की रवानी 25 जुलाई से शुरू होगी। जो कि 31 जुलाई को अंतिम जत्था 106 हाजियों के साथ खत्म हो जाएगी।
मुकद्दस सफर पर जा रहे हुज्जाज-ए-कराम दो हजार के नोट ले सकते हैं। सऊदी में नोट को रियाल में बदलने की व्यवस्था हो गई है। जिले के हज ट्रेनर हाजी आजाद खां बापू ने बताया कि सफर पर जाने वाले हर जायरीने हज को अपने पास एक एक मोबाइल सेट रखने होंगे। क्योंकि सऊदी पहुंचते ही उन्हें वहां की हुकूमत की ओर से सिम कार्ड मिलेगा। 25 जुलाई को 15, 26 को चार, 27 को दो और 31 जुलाई को 106 हाजी काशी से काबा के लिए उड़ान भरेंगे। बताया कि जिले से दो हाजियों ने बीमारी की वजह से नाम वापस ले लिया है।