{"_id":"595166374f1c1b072b8b46ba","slug":"131498506807-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोढ़ स्टेशन पर पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोढ़ स्टेशन पर पानी का संकट
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल मार्ग के मोढ़ स्टेशन पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों और उनके सहयोगियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया गया। रेलवे मंत्रालय की ओर से स्टेशनों को आधुनिक किया जा रहा है, लेकिन मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। मोढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ही एकमात्र हैंडपंप लगा है। करीब दो साल पूर्व खराब हुए हैंडपंप को अब तक नहीं सुधारा गया। इससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी तय कर आने वाले यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इलाके के बीएन यादव, अशोक मिश्र ने रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हैंडपंप लगवाने की मांग की।
--
विज्ञापन
--