फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1262 Beautification of ponds on the crisis

1262 तालाबों के सुंदरीकरण पर संकट

Fri, 15 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Fri, 15 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
1262 Beautification of ponds on the crisis
 कहीं राजस्व विभाग तो कहीं प्रधान की कृपा से अवैध कब्जा किया गया है।
विज्ञापन



सरकारी जमीन और तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश पारित किया है, लेकिन जिले में प्रशासनिक उदासीनता सेे तालाबों पर अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है।

 ग्रामसभाओं में कभी तीन से छह की संख्या में दिखने वाले तालाब अब एक या दो में सिमट कर रह गए हैं। ज्यादातर तालाबों पर राजस्व विभाग के कुछ लेखपाल का आशीर्वाद होता है तो कुछ पर ग्राम प्रधान अपने चहेतों को पट्टा आवंटित करने से भी बाज नहीं आते।
विज्ञापन


 सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अलावा सरकार के शासनादेश में भी यह कहा गया है कि तालाब की जमीन का पट्टा नहीं किया जा सकता लेकिन जिले में कागजों में हेरफेर कर पट्टा आवंटित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तीनों तहसीलों में करीब 1262 तालाबों पर अवैध कब्जा है। ज्ञानपुर ब्लाक के गल्हैयां गांव के ग्राम प्रधान रमाशंकर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed