फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1234 patients were treated in Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में 1234 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 06 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1234 patients were treated in Jan Arogya Mela
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर शिविर लगा। इसमें 1234 मरीजों ने बेहतर उपचार का लाभ उठाया। साथ ही स्वास्थ्य मेले मेें आयुष्मान योजना के तहत कैंप लगाकर पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलाई जा रहीं अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। उधर, सीएमओं डॉ. संतोष चक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा और सेमराध में जनआरोग्य मेलेे का निरीक्षण किया। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके लिए हर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया है कि 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1234 लोगों का इलाज किया गया। इसमें 530 पुरुषों, 583 महिला, 290 बच्चों का इलाज किया गया जिसमें छह की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। कहा कि 131 लाभार्थियो का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। मेले में इलाज के लिए 40 डॉक्टर, 143 स्वास्थ्यकर्मी 10 आर्युवेद डॉक्टर मौजूद रहे। शासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में नागरिकों को अपने नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed