फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   123 of the crown worn Prdani

123 ने पहना प्रधानी का ताज

Mon, 14 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 14 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
123 of the crown worn Prdani
ब्लाक के 123 प्रधान व पंचायत सदस्यों के कुल 1543 विजयी उम्मीदवारों का
विज्ञापन
निर्वाचन रविवार को शाम 8 बजे तक कर दिया गया। सुबह से ही गणनास्थल श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के बाहर हजारो की संख्या में ग्रामीण दिन भर परिणाम का इंतजार करते रहे।

यहां मतगणना शांतिपूर्ण रही। इस दौरान डीईजी विंध्याचल मंडल शिवसागर सिंह ने भी मतगणना का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया।


मतगणना सुबह 7 बजे तक शुरु हो गई ,उसके पहले से ही भीड़ कालेज के बाहर पहुंचना शुुरू हो गई थी। 10.30 बजे से परिणाम भी आने शुरू हो गए थे। वेदमनपुर की नफीसा खातून के मात्र एक वोट से चुनाव जीतने के बाद प्रतिद्वंदी ने दोबारा मतगणना कराई तो जीत का अंतर दो वोट हो गया।

 इसके अलावा कहीं भी मामला बहुत नजदीकी नहीं रहा। हलांकि प्रजापतपुर में निर्मला देवी पांच मतों से जीतीं। निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के लिए अलग से काउंटर बना था

जहां हरदम भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम आशाराम यादव, सीओ एपी सिंह के अलावा मतगणना प्रभारी बीडीओ मिनाक्षी देवी के अलावा शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव दिन भर कमान संभाले  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed