फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   122 people got certificate made for Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए 122 लोगों ने बनवाया सर्टिफिकेट

Wed, 04 May 2022 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
122 people got certificate made for Amarnath Yatra
ज्ञानपुर। जिले में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए तेजी से सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। सर्टिफिकेट के लिए रोजाना महाराज चेत सिंह चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। यात्रा पर जाने के लिए यात्रियोें को मेडिकल सार्टिफिकेट बनवाना जरूरी है। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुल दस प्रकार की जांच करवाई जाती है। रिपोर्ट सही आने के बाद सर्टिफिकेट बनाया जाता है। जिला चिकित्सालय में दो चिकित्सक सर्टिफिकेट बनाने के लिए नामित किए गए है, चिकित्सक प्रदीप कुमार और विवेक सिंह मेडिकल टेस्ट करने के बाद सर्टिफिकेट बनाते हैं। ब्लड टेस्ट, सुगर, इसीजी, मधुमेह, दमा की जांच के बाद प्रमाण पत्र बनाया जाता है। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 13 अप्रैल से सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। अब तक कुल 122 लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर जिला चिकित्सालय में सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. विवेक सिंह, नोडल अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया जाता है। इसमें कई जांच की जाती है, उसके बाद मेडिकल प्रमाणपत्र दिया जाता है। जो रोगों से मुक्त हो वह यात्रा पर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed