फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोस चुनाव: मॉडल स्कूल जोरईं के चारो बूथ हटेंगे

लोस चुनाव: मॉडल स्कूल जोरईं के चारो बूथ हटेंगे

Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: मॉडल स्कूल जोरईं के चारो बूथ हटेंगे

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता को शत प्रतिशत प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव कदम उठाया जा रहा है। भाजपा के नए कार्यालय के समीप स्थित मॉडल स्कूल जोरईं के चारों बूथों को हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। दो-दो बूथों को आसपास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।
बेहतर शिक्षा एवं साफ-सफाई के लिए दिल्ली में पुरस्कृत हो चुके प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरईं में मतदान के दौरान भी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। करीब एक साल से निर्माणाधीन भाजपा का जिला कार्यालय दो माह पहले बनकर तैयार हो गया। अब वहां पार्टी की बैठकें भी होने लगी है। कार्यालय के आसपास भाजपा के झंडे भी लगाए गए हैं। निर्वाचन आयोग का मानक है कि मतदान केंद्र या बूथ के आसपास 200 मीटर की परिधि में किसी भी पार्टी का कार्यालय नहीं होना चाहिए। इसको प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मॉडल मतदान केंद्र जोरई के चारो बूथों को हटाने का निर्णय लिया गया। वहां के चारो बूथों में दो बूथ आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर और दो बूथ प्राथमिक विद्यालय जोरई द्वितीय में प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

बूथों के बदलने से वहां के मतदाताओं को भी काफी सहूलियत मिलेगी। पटेल नगर एवं आसपास के वोटर पूर्व में जोरईं मॉडल स्कूल मतदान करने के लिए जाते थे लेकिन अब बीएसए कार्यालय में ही उन्हें मतदान करना होगा जबकि प्राथमिक विद्यालय जोरई द्वितीय गांव के मध्य में स्थित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि आयोग के मानक में 200 मीटर की परिधि में किसी पार्टी की दफ्तर नहीं होना चाहिए। जिसको प्रभावी बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर आयोग को भेजा गया है। एक सप्ताह के अंदर वहां के बूथों को दूसरे स्कूलों में कर दिया जाएगा। बताते चलें कि जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाताओं के मतदान के लिए 700 मतदान केंद्र के 1293 बूथ बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed