{"_id":"5c7ec1b0bdec2213f6782413","slug":"121551810992-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान बचाओ संघर्ष समिति का भारत बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बचाओ संघर्ष समिति का भारत बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार के भारत बंद का नगर में कोई असर नहीं रहा। रोज की तरह जहां दूकानें खुली रहीं वहीं सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य रही। समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाए। समिति के जिला संयोजक अंबिका चौधरी ने कहा कि सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10 फीसद आरक्षण संविधान के खिलाफ है। इससे गरीबी उन्मूलन संभव नहीं है। सरकार दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का प्रयास कर रही है।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति का मानना है कि सरकार सवर्णों को आरक्षण के माध्यम से दलितों के आरक्षण में सेंध मारने का प्रयास कर रही है। जिला संयोजक ने कहा कि संविधान में सवर्ण आरक्षण है ही नहीं लेकिन यह सरकार चुनाव में लाभ उठाने के लिए ऐसा कर रही है। इसके अलावा बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग समेत अन्य मांगों के लिए आज भारत बंद का आह्वान किया था।
बाजार पर बंद के आह्वान का कोई फर्क देखने को नहीं मिला तथा रोज की तरह दूकानें खुली रहीं। समिति के कार्यकर्ताओं ने दोपहर कस्बे में बाइक जुलास निकाल कर पर्चे बांटे और लोगों को सरकार के मंसूबों सेे आगाह किया।
विज्ञापन
कार्यकर्त्ता नेशनल तिराहे से रजपूरा बाइपास मार्ग होते हुए इंदिरा मिल, वहां से चौरी रोड़, स्टेशन रोड आदि घूमते हुए उद्देश्य बताए। रैली में सुशील शास्त्री, राहुल मौर्या, मनोज गौतम, अंबिका प्रसाद, पप्पू गौतम, संदीप प्रजापति, आशीष शास्त्री, जयराम, राजेश, बंशराज, देवनंदन निराला, राजन, सूरज कुमार, कृष्ण राव, विजय कुमार, ओमप्रकाश, शीतला प्रसाद आदि रहे।