फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अब पशुओं को मिलेगा आधुनिक उपचार

अब पशुओं को मिलेगा आधुनिक उपचार

Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अब पशुओं को मिलेगा आधुनिक उपचार

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। मंडल स्तरीय पहली पशु पॉली क्लीनिक का निर्माण पशु चिकित्सालय ज्ञानपुर में शुरू हो गया है। साढ़े छह करोड़ की लागत से बनने वाले क्लीनिक को कार्यदायी संस्था पैक्सफेड करा रही है। दो से तीन माह के अंदर उक्त भवन को पूर्ण कराने की कवायद में प्रशासन लगा हुआ है।

जिले में एक पशु अस्पताल, 11 पशु सेवा केंद्र स्थापित हैं, हालांकि इन अस्पतालों में मवेशियों को इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल रही थी। जून 2016 में प्रदेश सरकार से मिर्जापुर मंडल में पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए मंडल स्तर पर सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही में जमीन चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। मिर्जापुर और सोनभद्र में जमीन नहीं मिलने से ज्ञानपुर स्थित जिला पशु अस्पताल परिसर की खाली जमीन पर पॉली क्लीनिक के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी गई। चिकित्सालय का निर्माण सात सौ वर्ग मीटर में किया जाएगा। यह मंडल का पहला पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक होगा। इसमें पशु चिकित्सा से संबंधित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों में मेडिसिन, सर्जरी, गाइनोलाजिस्ट और पैथोलाजिस्ट की तैनाती की जाएगी। साथ ही एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफिक, ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। पॉलीक्लीनिक के लिए शासन ने छह करोड़ 49 लाख रुपये जारी किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्या ने बताया कि पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण पहले नया भवन बनवाया जा रहा है। इसके लिए अलग से प्रदेश सरकार ने 34 लाख रुपये का बजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि पॉली क्लीनिक के लिए कुछ जगह कम हो रही थी, जिसके मद्देनजर भवन को दोमंजिला बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed