{"_id":"5ac7bf744f1c1bcf618b5ca0","slug":"121523040116-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रशिक्षण देने चीन रवाना हुए जिले के अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रशिक्षण देने चीन रवाना हुए जिले के अनूप
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीघ क्षेत्र के लोकमनपुर गांव निवासी योग प्रशिक्षक अनूप कुमार पांडेय योग विधा का प्रशिक्षण देने के लिए बृहस्पतिवार को चीन रवाना हो गए। वे चीन के नानिंग शहर में छह महीने तक लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे। अनूप की चीन रवानगी पर उनके परिवार वालों के साथ-साथ गांव में भी खुशी की लहर है।
लोकमनपुर गांव के एक सामान्य परिवार में जन्मे अनूप कुमार पांडेय पुत्र मनोज पांडेय ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित योग संस्थान में प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद जिले के कई संस्थानों में उन्होंने योग का प्रशिक्षण दिया। चीन रवाना होने से पहले खेदौपुर कोइरौना स्थित श्री विश्वनाथ पांडेय इंटर कॉलेज में उन्होंने युवाओं को योग की बारीकियों से अवगत कराया। अनूप के दादा रामजीत पांडेय ने बताया कि वह मयूर आसन, सर्वांग आसन, उड्डियान बंध, महाबंध, धनुरासन और प्राणायाम सहित भारत की योग विधा के समस्त गूढ़ों के विशेष जानकार हैं। खुशी जताने वालों में ग्राम प्रधान सुमन देवी, अमरजीत पांडेय, संजय दूबे, कौलेश्वर प्रसाद, कल्लू पांडेय आदि मौजूद रहे।