फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनुपस्थित पांच शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

अनुपस्थित पांच शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

Sat, 07 Apr 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित पांच शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन
शुक्रवार को बीएसए के निरीक्षण से पठन-पाठन की पोल खुल गई। छह विद्यालयों के निरीक्षण में पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिक्षण सत्र के शुरुआत में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवधन का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक गैरहाजिर रहे। गंदगी देख बीएसए ने साफ-सफाई का निर्देश दिया। प्राथमिक और पूर्व विद्यालय जगाधरपुर भी पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर उपेंद्र बहादुर सिंह अनुपस्थित मिले। जिस पर पता चला कि वह आए दिन इसी तरह गायब रहते हैं। तब उनका भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षक प्रार्थना पत्र लगाकर गायब मिले। दोनों के वेतन पर रोक लगाई गई। इसी तरह प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनतुलसी को देखा। यहां शिक्षक एसके पाठक और कमलेश कुमार बिना सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए अनुपस्थित रहे। दोनों के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इनसेट
मोबाइल से करते हैं सावधान
ज्ञानपुर। जिले के सीमावर्ती विद्यालयों की स्थिति काफी दयनीय है। पढ़ाई तो दूर इन स्कूलों में तैनात शिक्षक अपना पूरा मायाजाल फैलाए हुए हैं। किसी एक भी स्कूल पर अगर बीएसए से लेकर आला अधिकारी पहुंचते हैं तो वाट्सअप के माध्यम से सभी को सावधान कर दिया जाता है। शुक्रवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। स्कूलों पर पठन-पाठन बेहतर कर रहे एक शिक्षक ने उक्त वाट्सअप टैग को भेजकर दर्शाया जिसमें लिखा था कि सावधान! बीएसए साहब फला स्कूल पर हैं...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed