फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दीवार से दबकर दादा की मौत, नाती घायल

दीवार से दबकर दादा की मौत, नाती घायल

Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
दीवार से दबकर दादा की मौत, नाती घायल
सुभाषनगर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव में शनिवार सुबह दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। नाती का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

भरतपुर गांव निवासी झून्नू गौतम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है। शनिवार को आवास के लिए कच्चे घर के समीप वह नींव की खुदाई कर रहे थे कि उसी समय दीवार भरभराकर उनके ऊपर ही गिर गई। इसके बाद खलबली मच गई। शोरगुल होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर झून्नू को बाहर निकाला और गोपीगंज सीएचसी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में घायल मृतक के नाती जोजे (12) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed