फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर की सड़कों पर जलभराव से स्थिति नारकीय

नगर की सड़कों पर जलभराव से स्थिति नारकीय

Mon, 10 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर जलभराव से स्थिति नारकीय
बारिश
भदोही। गत एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से नगरवासियों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो, लेकिन प्रमुख सड़कों की बदहाली से समस्या खड़ी हो गई है। नालियां चोक होने से बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर पानी लगना परेशानी का सबब बना हुआ है। मोहल्ला काजीपुर में सीवर बिछाने के बाद दो वर्ष से सड़क को वैसे ही छोड़ दिए जाने से नारकीय स्थिति हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा इसका संज्ञान लेने के बाद रविवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मोहल्ले में जाकर सड़क की दयनीय दशा का न केवल निरीक्षण किया बल्कि आज से सड़क पर काम भी शुरू कराया।
विज्ञापन

मछरहट्टा से काजीपुर, जलालपुर होते हुए मार्ग ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल से स्टेशन रोड से जाकर मिलती है। इस मार्ग की दयनीय दशा का यह आलम है कि शुक्रवार और शनिवार को विद्यालय बंद करना पड़ा। इस मार्ग के लोगों की पीड़ा यह है कि दो वर्ष पूर्व इस पर सीवर बिछाया गया। उसी समय इंटरलाकिंग रोड निर्माण का टेंडर भी हो गया था लेकिन दो वर्षों से सड़क पर काम नहीं लग सका। बारिश से पूर्व लोग जैसे तैसे काम चला रहे थे। बारिश होने के बाद मार्ग पर चलना टेढ़ी खीर हो गई। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दयनीय दशा के चित्रों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत के बाद जिलाधिकारी के कड़े रुख और निर्देश के बाद शनिवार की शाम पालिका के अधिशासी अधिकारी मौका मुआयना करने पहुंचे। उनके साथ संबंधित ठेकेदार और पालिका कर्मचारी भी थी। मार्ग की बदहाली देखने के बाद उन्होंने ठेकेदार से तत्काल मार्ग निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता बसपा नेता, अतहर अंसारी ने बताया कि मार्ग पर काम शुरू हो गया है। उधर लगातार बारिश से नगर के अधिकतर मार्गों की ऐसी ही दशा है। काशीपुर, दरोपुर, बाजार सलाबत खां, छेड़ीबीर, गुलाल तारा, कोतवाली के पीछे की बस्ती, रामसहायपुर, कटरा बाजार, मेनरोड आदि पर सड़क का पानी सूख नहीं पा रहा है। कीचड़ हो जाने से पैदल या बाइक से चलना मुश्किल है। रिक्शे मोहल्लों में जाने से इंकार कर रहे हैं। मेन रोड की यह स्थिति है कि सड़क किनारे पटरियों पर बारिश थमने के बाद भी पानी लगा हुआ है। गिरधारी जायसवाल ने कहा कि बारिश से पूर्व नालियों की सफाई तक नहीं कराई गई। जलभराव से दुकानदारी भी चौपट हो रही है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


छितनी तालाब-घमहापुर का संपर्क टूटा
भदोही। नगर के छितनी तालाब और घमहापुर के बीच जलनिकासी व्यवस्था न होने से पिछले एक सप्ताह से मार्ग पर जलभराव है। जब बारिश होती है तो यहां घुटनों तक पानी भर जाता है। बारिश थमने पर पानी कुछ कम हो जाता है। रविवार को झमाझम बारिश होने के बाद सड़क पर घुटनों तक पानी लग गया। आवागमन बंद है। उल्लेखनीय है कि घमहापुर से भदोही शहर की ओर आने का यह प्रमुख मार्ग है। क्षेत्र के अधिवक्ता महेंद्रनाथ बिंद ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलजमाव से बढ़ीं मुश्किलें, झील बनीं सड़कें
चौरी। बरसात शुरू होते ही चौरी-महराजगंज मार्ग फिर झील बन गया। इससे सड़क पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। गड्ढे में तब्दील हो चुके मार्ग पर हर कोई गिरकर चुटहिल हो रहा है। दो दशक से मरम्मत के अभाव में सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सड़क पर पैदल चलने वाले भी परेशान हैं। जबकि यह मार्ग दर्जनों गांव को न केवल चौरी बाजार से जोड़ती है बल्कि हाईवे पर जाना भी लोगों को आसान है। बरसात का महीना शुरू होते ही सड़क झील बन जाती है और राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed