फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक की चपेट में युवक की मौत

ट्रक की चपेट में युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में युवक की मौत
औराई। थाना क्षेत्र के भदोही-औराई मार्ग पर बभनौटी में सोमवार की शाम 7 बजे ट्रक की चपेट में आकर साइकल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के गांव आशापुर बिजला में जुटी नाराज भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों पर पथराव कर तोड़ फोड़ करने के साथ दुर्घटना करने वाले ट्रक को आग के हवाले कर दिया जिससे माहौल गर्म हो गया। सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। और फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

आशापुर बिजला निवासी राम कुमार चौहान (28) पुत्र लल्लन चौहान आपनी साइकिल लेकर सडक किनारे खड़ा था। इसी बीच मिर्जापुर की ओर से गिट्टी लादकर भदोही जा रही ट्रक आई। निर्माणाधीन भदोही मिर्जापुर फोरलेन के गड्ढे से बचने के प्रयास में राम कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। राम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके थोडी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और शव को घटनास्थल से थोड़ी दूर मृतक के गांव लाकर सड़क पर रखकर जाम कर दिया। लोग इतना आक्रोशित थे कि उधर से किसी को आने जाने नहीं दे रहे थे। वाहनों पर पथराव किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी शव के पास बिलख रही थी।घटना की सूचना पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकी। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई तब जाकर स्थिति नियंत्रण में हुआ। ट्रक में लगी आग बुझा रहे दमकल कर्मी भी जख्मी हो गए। एडीएम हरीलाल यादव, एएसपी डां.संजय कुमार, एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, सीओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तब मामला खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed