फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1211 elderly and disabled people of the district voted

जिले के 1211 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने किया मतदान

Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
1211 elderly and disabled people of the district voted
फार्म 12 घ भरकर घर पर ही मतदान की सुविधा की मांग करने वाले 80 साल से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं ने बुधवार को पोस्टल बैलेट से मतदान किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1211 मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। अब भी 19 वोटर मतदान से वंचित हैं। जिन्हें तीन मार्च को पोलिंग पार्टियां घर पहुंचकर मतदान कराएंगी।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को तीन विधानसभाओं के लिए मतदान होना है। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर से की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घर से मतदान करने की सहूलियत दी है। इसके लिए फार्म 12 घ भरकर मांग करनी थी। जिले में 1230 मतदाताओं ने फार्म भरा था। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की देखरेख में कलेक्ट्रेट से 79 पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना र्हुइं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के भदोही से 143, ज्ञानपुर से 172 औराई से 256 सहित कुल 571 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह से दिव्यांग मतदाताओं में से भदोही विधानसभा में 179, ज्ञानपुर में 197, औराई में 264 सहित कुल 1211 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता मतदान से वंचित हैं, वे तीन मार्च को पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांग या बुजुर्गों ने फार्म 12 घ नहीं भरा है, वे सात मार्च को बूथ पर आकर मतदान कर सकेंगे। पोस्टल बैलेट से मतदान पार्टी के साथ वीडियोग्राफी व सुरक्षा टीम भी लगी थी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती संग तीनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed