फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 absent including superintendent, stopped salary

अधीक्षक समेत 12 अनुपस्थित मिले, रोका वेतन

Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
12 absent including superintendent, stopped salary
मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलौर और सीएचसी सुरियावां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत 12 चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके बाद सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा । दरअसल सीएमओ सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर सीएचसी सुरियावां पहुंचे। उस समय अधीक्षक डॉ. रतिशभुवन नहीं पहुंचे थे। उपस्थिति पंजिकाचेक करने पर चिकित्सक अभिषेक सिंह, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. आनंद स्वरूप, जाफर अली, स्वीपर उर्मिला देवी, एएनएम रेनूबाला, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. राजीव गौतम गैरहाजिर थे। स्टाफ नर्स प्रियंका पांडेय के सामने उपस्थिति दर्शायी गई थी जबकि वह नहीं पहुंची थी। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलौर पहुंचे। यहां पर अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed