{"_id":"5c8e911ebdec222aaf37b915","slug":"11552847134-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस को ऑक्सीजन देंगी प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस को ऑक्सीजन देंगी प्रियंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। जातिगत समीकरण साधने के साथ ही जनाधार खोती जा रही कांग्रेस को दुर्दिन से उबारने की जादुई घुट्टी देने की सबसे ज्यादा उम्मीद पार्टी नेतृत्व को अपने इसी तुरुप के पत्ते से है। भदोही समेत आसपास के कई जिलों में वेंटिलेटर पर आ चुके संगठन में नई जान फूंकने के संभावित चमत्कार को भी प्रियंका के इस दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
2014 से पहले के दो-तीन लोकसभा चुनावों में दलित और पिछड़े वोटों की झंडाबरदारी करने वाली बसपा और सपा की झोली में जाती रही भदोही सीट पर कांग्रेस 1984 के लोकसभा चुनाव में उमाशंकर मिश्र के बाद कांग्रेस का आगमन कभी नहीं हुआ। यद्यपि 2008 तक यह सीट मिर्जापुर-भदोही के नाम से थी। नए परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में भदोही संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आई । हालांकि इसकी भी दो विधानसभाएं (प्रतापपुर, हंडिया) प्रयागराज जिले में चली गईं। आजादी के बाद 1952 से लेकर 67 तक लगातार तीन बार कांग्रेस ने मिर्जापुर-भदोही सीट पर कब्जा किया था। इसके बाद 1971, 80 और 84 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस लौटकर आई। इस दौरान जॉन एन विल्सन, श्यामधर मिश्र, अजीज इमाम आदि कांग्रेस के बैनर तले सांसद चुने गए। लेकिन, 84 के चुनाव के बाद जातिगत राजनीति के पदार्पण के साथ ही कांग्रेस रसातल में जाने लगी। खोई हुई जमीन को वापस पाने की तलाश में अपनाए गए कांग्रेस के एक भी हथकंडे काम नहीं आए। धीरे-धीरे पार्टी का जनाधार खिसकता गया। 2009 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी 93351 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। जबकि भाजपा के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय (वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) पांचवें स्थान पर थे। उन्हें 57672 वोट ही मिले थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत और भी खराब हो गई। इसके प्रत्याशी सरताज इमाम 22574 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहे। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता गया और कांग्रेस की हालत पतली होती चली गई। अब प्रियंका सक्रिय राजनीति में आगे आईं हैं तो पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद की किरण दिखी है। मोदी के संसदीय क्षेत्र से सटी भदोही लोकसभा सीट पर प्रियंका पार्टी को संजीवनी दे पाती हैं या नहीं, यह तो समय बताएगा, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है।
विज्ञापन
भदोही-मिर्जापुर सीट पर कांग्रेस
...
1952-57- जॉन एन विल्सन
1957-62- जॉन एन विल्सन
1962-67- पं. श्यामधर मिश्र
1971-77 - अजीज इमाम
1980-84 - अजीज इमाम
1984-89 - उमाकांत मिश्र
--