{"_id":"5c8d4159bdec22145544e26f","slug":"11552761177-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच से संभव है नए भारत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच से संभव है नए भारत का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवाओं में सकारात्मक सोच से नए भारत का निर्माण संभव है। नकारात्मक विचारों को नकार कर वह विकास की गति देने वाली सरकार बनाने में भूमिका निभा सकते हैं। उक्त विचार शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में औराई विकास खंड के लालानगर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कही।
आलोक फाउंडेशन सभागार में प्रो. सिद्दीकी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत, प्रदूषण मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत और आतंकवाद मुक्त भारत के लिए युवाओं का आह्वान किया। वहीं यूबीआई के महेंद्र सिंह ने युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं बैंकिंग सहयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं रोजगार की ओर बढ़ें। अंत में शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर उदयभान सिंह, एमएल बिंद, नायब बिंद, विकास गुप्ता, मनोज कुमार मौर्य, अवनीश कुमार, रीता, सुरेश मौर्य, जादूगर आरडी बिंद आदि मौजूद रहे।