फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा-बसपा के गठबंधन से डरी भाजपा

सपा-बसपा के गठबंधन से डरी भाजपा

Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा के गठबंधन से डरी भाजपा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरईं स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को सपा-बसपा और रालोद की समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ प्रबंधन पर जोर दिया गया। सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं से कदमताल मिलाकर गठबंधन की जीत करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि बसपा के पूर्वी जोन प्रभारी अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश और प्रदेश का माहौल बिगड़ चुका है। युवा बेरोजगार टहल रहे हैं तो किसान, मजदूर परेशान हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सपा-बसपा ही सामाजिक समरसता को कायम रख सकती हैं। पूर्व मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी रंगनाथ मिश्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं का है। लोकसभा चुनाव में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती, हंडिया हाकिम लाल बिंद, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, सपा महासचिव ओम प्रकाश यादव, अशोक गौतम, डॉ. आरके पटेल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर कमलाशंकर राव, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, प्रदीप यादव, शोभनाथ यादव, डबलू सिंह, पूर्व प्रमुख सरेश चंद्र द्विवेदी, भरतराज सिंह, चंद्रकांत शुक्ला, कमलेश यादव, रामयज्ञ पाल, रामधनी यादव, उमेश बिंद, लल्लू राम गौतम, अशोक बिंद, हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, रीता प्रजापति, मनोज यादव, केश नारायण, गंगाराम पाल, दीनानाथ यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, इरशाद चौधरी, मुख्तार हाशमी, प्रवीण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed