फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   साल के पहले दिन सामान्य दिनों जैसी रही आवाजाही

साल के पहले दिन सामान्य दिनों जैसी रही आवाजाही

Wed, 02 Jan 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
साल के पहले दिन सामान्य दिनों जैसी रही आवाजाही

विज्ञापन
भदोही। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के मन में नए वर्ष को लेकर नई उमंग, नए जोश का संचार दिखा। युवाओं में इसको लेकर उत्साह रहा तो व्यापारियों ने इस वर्ष को आशा भरी नजरों से खैरमकदम किया।
कालीन निर्यातक डीपी गुप्ता ने कहा कि शासन से मिजी सुविधाएं निर्बाध रूप से लागू हों, सुरक्षा मिले यही कामना है। आमजन को भी नववर्ष के संकल्प करने चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि 2018 में शुरू हुई आयुष्मान भारत के फायदे वर्ष 2019 में नजर आएंगे। कहा कि हमारा संकल्प है कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, ताकि समाज स्वस्थ रहे।
विज्ञापन

निर्मला विद्या मंदिर पिपरी की अध्यक्ष निर्मला रामबली सिंह ने भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि नववर्ष का उनका संकल्प है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुकाबला करेंगी। युवा कालीन निर्यातक अभिषेक केशरी का कहना था कि कालीन नगरी को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के पहले दिन ठंड में भी गुलजार रहे बाजार

भदोही। कालीन नगरी में नए वर्ष के पहले ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। बाजार जहां गुलजार रहे, वहीं नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की आमद बाकी दिनों से कहीं अधिक रही। इनमें भी विशेषकर महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इस्लामिक नया साल हालांकि मोहर्रम से शुरू हो जाता है। बावजूद इसके बधाइयों के आदान प्रदान में मुस्लिम भी पीछे नहीं रहे। नईबाजार के काली माता मंदिर, भदोही नगर के रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्रीराम मंदिर, अहमदगंज गजिया के श्रीराम जानकी मंदिर, छितनी तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, जमुनीपुर कालोनी स्थित मां कात्यायनी मंदिर, कटरा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान के आगे शीष झुका कर नए वर्ष में राष्ट्र के सुख समृ द्धि की कामना की। अधिसंख्य लोगों ने भदोही जनपद के कारोबार को बेहतर करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed