{"_id":"5c057243bdec2241ce726a2b","slug":"11543860803-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या को लेकर सपा ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या को लेकर सपा ने बुलंद की आवाज
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसानों की समस्या को लेकर सपा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि तीन दिन में उनकी मांगो पर अमल नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा और समितियों पर समुचित खाद की व्यवस्था करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। डीएम को दिए पत्रक में मांग किया कि सभी साधन सहकारी समिति पर किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए। किसानों से मनमानी वसूली पर नाराजगी जताते हुए कहा की प्रति बोरी पांच किलो कम गेहूं देने के बावजूद पूरा पैसा किसानों से वसूला जा रहा है। डीएपी में भी मनमानी वसूली किसानों से हो रही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि तीन दिन के अंदर किसानों की समस्याएं निस्तारित नहीं हुई तो सपा चुप नहीं बैठेगी। छत्तीसगढ़ में दिवंगत जवान वकील विंद को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई। जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने कहा कि समय पर खाद बीज नहीं मिलने से किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। बिचौलियों के माध्यम से खरीद होने से किसान परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी,रामकिशोर बिंद, प्रदीप यादव, रामयज्ञ पाल, उमेश बिंद, कल्लू सिंह, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, श्यामधर यादव, रीता वर्मा, रमेश दद्दा, राम शिरोमणि, संतोष यादव, जिलाजीत पाल, डबलू सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दीनानाथ यादव, केशनारायण यादव, जटाशंकर यादव, इरफान अली, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन