{"_id":"5bfd87fdbdec2241b520312b","slug":"11543342077-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई संग खेलकूद भी आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई संग खेलकूद भी आवश्यक
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को दो दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का खेलकूद आयोजित किया गया। पहले दिन जिले के 22 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सामूहिक और एकल खेलों में जीत के लिए पसीना बहाया। खेलकूद का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलन एवं कबूतर उड़ाकर किया। अभ्यर्थियों ने डीएम को मार्चपास्ट की सलामी दी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद जरूरी है। इससे तन-मन दोनों स्वस्थ रहता है। इसके बाद कबड्डी, रस्साकसी, 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर, आठ सौ मीटर, एक हजार मीटर दौड़ में कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर जेडी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुन्ना लाल गुप्ता, एसबी सिंह, जय यादव, अरविंद, शेषनाथ, धर्मवीर सिंह आदि रहे।