{"_id":"5a0f3c0d4f1c1bf4688bbe17","slug":"11510947853-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने की निर्माणाधीन आश्रम पद्धति स्कूल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने की निर्माणाधीन आश्रम पद्धति स्कूल की जांच
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। करीब 14 करोड़ की लागत से वीरमपुर में बन रहे आश्रम पद्धति स्कूल की जांच शुक्रवार को डीएम की गठित तीन सदस्यों की टीम ने की। अधिकारियों के पहुंचने से ठेकेदारों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। जांच के दौरान पूर्व के सापेक्ष वर्तमान में निर्माण कार्य में तेजी आने पर अधिकारियों ने संतोष जताया। डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह और अधिशासी अभियंता आरईएस विष्णु अग्रवाल ने जांच की। बताते चलें कि गरीब बच्चों के पढ़ने के लिए बन रहे स्कूल का निर्माण तीन साल से हो रहा है। 14 करोड़ से बनने वाले उक्त स्कूल के लिए अब तक 10 करोड़ मिल चुका है। गत दिनों डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति खराब होने पर डीएम ने ठेकेदार को ही बदल दिया था।
विज्ञापन