फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नपा चेयरमैन,अधिशासी अधिकारी और जेई को नोटिस

नपा चेयरमैन,अधिशासी अधिकारी और जेई को नोटिस

Fri, 11 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नपा चेयरमैन,अधिशासी अधिकारी और जेई को नोटिस
ज्ञानपुर (भदोही)। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या तीन, 18 और 22 में सड़क, नाली निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के बाद चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी और जेई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एडीएम और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की संयुक्त जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने तीनों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में नोटिस का मुकम्मल जवाब न मिलने पर कार्रवाई का भी संकेत दिया है।
विज्ञापन

नगर निवासी सभासद विंदेश गुप्ता, समाजसेवी अनूप जायसवाल और पूर्व सभासद मजहरुल्लाह गुड्डू ने जिलाधिकारी को पत्र देकर वार्ड संख्या 22 में अंडरग्राउंड नाली का टेंडर कराकर खुली नाली निर्माण कराने, वार्ड संख्या 18 में पुरानी नाली की मरम्मत कराकर उसके एवज में नए निर्माण का पैसा लगभग सात लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया था। वार्ड तीन समेत तीनों वार्ड में निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क में ईंट के अलावा गिट्टियां, बालू मानक के अनुसार इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया था। डीएम ने एडीएम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन किया था। टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। लोगों से बातचीत कर कार्यों का जायजा लिया। जांच में अधिकारियों को शिकायतों की पुष्टि होने लगी। इसकी रिपोर्ट मिलते ही डीएम ने इसके लिए जिम्मेदार चेयरमैन, ईओ और जेई के खिलाफ गत सात अगस्त को नोटिस जारी किया। एडीएम हरीलाल यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व नोटिस भेज दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed