फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ईद की खुशियां गम में बदली

ईद की खुशियां गम में बदली

Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ईद की खुशियां गम में बदली
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के जानू शहीद बाबा रोड स्थित कब्रिस्तान की दीवार सोमवार को गिर जाने से उसके नीचे आकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। घायल बालक को लोग पहले राजकीय एमबीएस अस्पताल लेकर गए वहां से रिफर होकर एक निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन मौत हो गई। ईद के दिन दर्दनाक घटना से लोग मर्माहत हो उठे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जानू शहीद बाबा मार्ग निवासी असलम खां का 10 वर्षीय बेटा ताहिर घर के बाहर सडक किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बालक कब्रिस्तान की बाउंड्री के बगल में खेल रहा था। इस बीच वह गिर गया। उसके गिरते ही पीछे पीछे कब्रिस्तान की दीवार भी गिर गई। जिसके नीचे आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी से घर में कोहराम मच गया और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से इंदिरा मिल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर भागे लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

लाडले बेटे की मौत पर मां बाप का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। जो भी रास्ते से गुजरता ईद के दिन मासूम बेटे की मौत पर मर्माहत हो रहा था। पूरे मोहल्ले में ईद की खुशियां गम में बदल गईं। रात डाकखाने वाले कब्रिस्तान सुपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed