फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोस चुनाव: तीन दिन में असलहा लाइसेंस जमा कराएं

लोस चुनाव: तीन दिन में असलहा लाइसेंस जमा कराएं

Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: तीन दिन में असलहा लाइसेंस जमा कराएं
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। इसमें असलहा जमा कराने, पाबंदी की कार्रवाई संग बूथों को दुरुस्त करने का दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोस चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने तीनों एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों से कहा कि वह अपने तहसील क्षेत्र के बूथों का अवलोकन कर कमियों को दुरुस्त कराएं। तीन दिन के अंदर सभी असलहों को जमा कराया जाए। उन्होंने 107/116 में मुचलका पाबंद की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि जो लोग निर्वाचन में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, ऐसे लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 1950 हेल्पलाइन नंबर और सी-विजिल ऐप के संबंध में भी जानकारी दी। कहा कि ऐप पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन से संबंधित दी गई जिम्मेदारियों का निवर्हन तत्परता से करें। दूसरे जिलों से आने वाले पुलिस बल के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत विभिन्न स्थानों पर ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण कराकर डेमो का प्रदर्शन दें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हो। इस मौके पर एसपी राजेश एस, एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम कविता मीणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed