फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ...क्या आपका भी बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है

...क्या आपका भी बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है

Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
...क्या आपका भी बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भले ही लचर हो, मगर विभाग बिल वसूलने में कोताही बरतने के मूड में नहीं है। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने नए शासनादेश के तहत अलग हथकंडा अपना लिया है। बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग दोगुना आने लगा है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। लिहाजा पहले जहां मीटर लगवाने को लेकर आनाकानी होती थी, वहीं अब मीटर लगवाने के लिए होड़ मची है। हालांकि इससे बिजली चोरी नहीं करने वाले वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ है।
ज्यादा से ज्यादा लोगों के दरवाजे पर मीटर टांगने की बिजली विभाग की मंशा से बिना मीटर लगवाए बिजली का उपयोग करने वाले तमाम उपभोक्ता मुश्किल में पड़ गए हैं। कम किलो वाट का कनेक्शन कराकर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना मीटर बिजली उपयोग करने पर पहले की तुलना में लगभग दोगुना बिल आने लगा है। उदाहरण के तौर पर अगर बिना मीटर बिजली प्रयोग करने वाले एक किलोवाट क्षमता का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता का बिल महीने में चार सौ रुपये आ रहा था तो अब उसका बिल लगभग आठ सौ रुपये आने लगा है। जो मीटर से बिजली इस्तेमाल से औसतन दोगुना माना जा रहा है।
विज्ञापन

अचानक ज्यादा बिल आने से उपभोक्ताओं की पेशानी पर बल पड़ गए हैं। इससे मीटर लगवाने में आनाकानी करने वाले ही अब मीटर लगवाने को लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल वसूली अपनी जगह है, लेकिन विभाग को व्यवस्था दुरुस्त करने में भी सक्रियता दिखानी चाहिए। गिरधरपुर गांव निवासी रामअधार और देवनाथपुर गांव के विकर्मा ने बताया कि बेहद कम बिजली प्रयोग करने के बावजूद उनका बिल काफी ज्यादा आ रहा है। इसको लेकर वह विभाग का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, विभाग मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि बिजली चोरी के कारण विभाग को प्रतिवर्ष भारी चपत लग रही है। इसके मद्देनजर नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिजली इस्तेमाल के मद्देनजर अंदाज से बिल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed