{"_id":"5c2ba5f8bdec2256a223802a","slug":"111546364408-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नए साल के पहले दिन मंगलवार को पूरे दिन जश्न के माहौल रहा। पर्यटन स्थलों पर जहां सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं मंदिरों से लेकर देव स्थानों पर भी लोगों ने नए साल में तरक्की का झंडा बुलंद करने के लिए मत्था टेका। पर्यटनस्थली सीतामढ़ी में 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे।
जिले में नए वर्ष का पहला दिन धूमधाम से मनाया गया। रात भर होटलों और ढाबों में वर्ष 2018 की आखिरी रात का जश्न मनाने के बाद मंगलवार को नए साल की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने बाहर घूमने का कार्यक्रम बनाया था। कुछ लोग परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों संग मौज-मस्ती करते नजर आए। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में नए साल के पहले दिन 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। मंदिर परिसर और वहां मौजूद अन्य स्थलों पर भ्रमण करने के बाद तमाम युवाओं ने नौका विहार का लुत्फ उठाया। सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर सीता समाहित स्थल पर जहां मेले जैसा नजारा दिखा, वहीं गंगा घाटों पर भी पूरे दिन भीड़भाड़ रही। माघ मेले की तैयारी में जुटे पौराणिक सेमराधनाथ धाम में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भूत भावन भगवान शिव के दर्शन पूजन के साथ नए साल की शुरुआत की। इसी तरह ज्ञानपुर के हरिहरनाथ धाम और अन्य देवालयों में भी नए वर्ष के पहले दिन भीड़ लगी रही। तमाम श्रद्धालुओं ने देवी धाम विंध्याचल पहुंचकर मां के दरबार में शीश नवाया। शाम को नगर क्षेत्र और हाईवे के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे लोगों की भीड़ से पटे रहे।
ग्रीटिंग कार्ड का आदान प्रदान
नए साल के पहले दिन नए साल की मुुबारक बाद का सिलसिला पूरे दिन चला। सोशल साइट्स और ऐप के जमाने में भी ग्रीटिंग कार्डों के जरिए न्यू ईयर विश करने को लेकर युवाओं में क्रेज दिखा। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने लोगों को नए साल की बधाई ग्रीटिंग कार्ड के जरिए दी। इसमें भी म्यूजिकल कार्ड लोगों को पसंद बने रहे।
विज्ञापन
लाइक, शेयर से भरे रहे पेज
फेसबुक पर नए साल की मुबारकबाद देने का सिलसिला सोमवार को रात से ही शुरू हो गया था। शुभकामना संदेशों से सोशल साइट्स के कई पेज भरे पड़े थे। वाट्सएप पर भी लोगों ने हजारों की तादाद में शुभकामना संदेश भेजे। वाह्ट्सएप ग्रुपों में संदेश के आदान-प्रदान में लोगों ने घंटों का समय लगाया।