{"_id":"5c041582bdec224155406212","slug":"111543771522-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के बाद निकली साईं बाबा की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के बाद निकली साईं बाबा की शोभा यात्रा
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। ओम साईं सेवा समिति की ओर से रविवार को साईं बाबा के पालकी की भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा निकाले जाने से पहले नगर स्थित गणेश मंदिर पर पंचमेवा, दूध, दही, शहद, मक्खन और घी गजानन महराज का विधि विधान से पूूजा अर्चना के बाद रुद्राभिषेक किया गया।
इसके बाद साईं बाबा को पालकी में बिठाकर शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के खड़हट्टी मोहाल, अंजही मोहाल, सदर मोहाल, जीटी रोड़ होते हुए गणेश मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर लोग पुष्प वर्षा कर साईं बाबा के दर्शन किए। वहीं जगह-जगह आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल लोग साईं जयकारे के साथ भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में छोटेलाल श्रीवास्तव, मनोज मोदनवाल, मिलिंद गुप्ता, राजेश, पल्लन, किशन, रामाश्रय, भरतलाल, मोहनलाल, विंध्यवासिनी, भिखारीलाल, दुर्गा देवी, मंजू देवी, अन्नपूर्णा, रेखा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन