{"_id":"5bfed6fcbdec2241852c4cfe","slug":"111543427836-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग प्रबंधन शिविर के बारे में विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग प्रबंधन शिविर के बारे में विचार विमर्श
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। योग संजीवनी ट्रस्ट की बैठक में तीन दिसंबर को होने वाले दिव्यांग योग प्रबंधन शिविर के बारे में विचार विमर्श किया गया। मेनरोड स्थित मोदी विश्राम स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस है। दिव्यांगों के लिए ऐसा कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। सभी सदस्यों से दिव्यांगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रयास करने की अपेक्षा की गई।
अध्यक्षता करते हुए योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं। दिव्यांग होकर भी वे न तो असहाय हैं ना ही किसी के आगे हाथ फैलाते हैं। हर वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस पर वे भुला दिए जाते हैं। लेकिन, इस वर्ष हम योग प्रबंधन शिविर के माध्यम से न केवल उनके साहस को सलाम करेंगे, बल्कि उन्हें निरोग और सरल जीवन जीेने के टिप्स देंगे। बताया गया कि कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित दिव्या बैंक्वेट हॉल में होगा। इसमें अधिक से अधिक दिव्यांगों की सहभागिता की अपील की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विष्णू साहू ने संचालन किया। संतोष दूबे, प्रदीप कुमार साहू, अशोक श्रीवास्तव, विनय बरनवाल, चंदन, रामबालक साहू, कौशल किशोर श्रीवास्तव, कौशलेंद्र गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।