फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर दिया घरना

गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर दिया घरना

Fri, 28 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर दिया घरना
लालानगर/गोपीगंज। नगर के पश्चिमी मोहाल में मारपीट से महिला की मौत के हफ्ते भर बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को थाने में धरना दिया। इस दौरान आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कापी देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब धरना समाप्त हुआ। गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल में गत दिनों मामूली झगड़े में पड़ोसियों ने रीता देवी मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक हफ्ते बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज मृतका के पति और परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोपियों गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। साथ ही उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी गई। पुुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया। धरने में अमरनाथ सेठ, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, संतोष मोदनवाल, पप्पू जायसवाल, आशीष कुमार तिवारी, राजकुमार मोदनवाल, लक्ष्मी मोदनवाल, मीरा देवी, ज्ञानी वर्मा, संतरा बनवासी, रेखा देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed