{"_id":"59764a6d4f1c1b9c328b4738","slug":"111500924525-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पर कसेगा शिकंजा
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर ()भदोही।
सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद सपा नेता एवं भदोही के ब्लॉक प्रमुख विकास यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच का आदेश दिया है। सीडीओ ने जांच डीडीओ को सौंपी है। जांच की खबर से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है।
2012 में प्रदेश में सपा सरकार बनी तो 2013 में भदोही ब्लॉक प्रमुख से फजीहत दूबे के अपदस्थ हो गए। उसके बाद से अब तक प्रमुखी पर सपा का ही कब्जा रहा। 2015 तक सपा नेत्री सुनीता यादव प्रमख रहीं तो 2015 से उनके पति विकास यादव प्रमुख रहे। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही बहुचर्चित भदोही प्रमुखी के कार्यों की जांच की आवाज उठने लगी थी। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने गत महीने में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर भदोही ब्लॉक प्रमुख के गावों में इंटरलाकिंग समेत अन्य विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। आरोप लगाया था कि विकास कार्यों में व्यापक स्तर पर शासकीय धन में धांधली की गई है। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के जांच का आदेश दे दिया। शासन से पत्र आने के बाद सीडीओ हरिशंकर सिंह ने डीडीओ को जांच सौंपी है। भदोही ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से काम कराया है। वह गांव में दिख रहा है। 2012-13 से जांच कराना इसको दर्शा रहा है। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा है कि भ्रष्टाचार मुुक्त कार्य हो। ब्लॉक में व्यापक स्तर पर धांधली की शिकायत मिली थी, इसकी जांच कराने की मांग की गई थी, जिस पर सीएम ने सहमति दे दी। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि जांच के लिए पत्र आ गया है। डीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।