{"_id":"5974ebd14f1c1b095d8b46d1","slug":"111500834769-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के नए भवन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के नए भवन का शुभारंभ
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शमसिया तेगिया के नवनिर्मित भवन का रविवार को इफ्तेताह हो गया। वाराणसी के शहर मुफ्ती मौलाना गुलाम यासीन ने नए भवन को मदरसे के छात्रों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इल्म से बढ़कर इस दुनिया में कुछ नहीं है। धन दौलत तो एक दिन खत्म हो जाएगी लेकिन इल्म कयामत तक साथ रहेगी।
मुफ्ती ने कहा कि आज अगर जरूरत है तो इल्मगाहों की। इल्म खत्म नहीं होगा। इसलिए हर कोई अल्लाह से दुआ करे कि इल्म अता फरमाए क्योंकि इल्म मिल गई तो समझो धन दौलत हासिल हो गई। कहा कि भदोही के लोग खुशनसीब हैं कि उनके ताऊन (सहयोग) से इस नए भवन का निर्माण हो सका। मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना फैसल अशर्फी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज अगर यह मदरसा अपने मुकाम तक पहुंच रहा है तो इसमें प्रबंध समिति के लोगों के साथ-साथ भदोही की आवाम का खास तवज्जो है। बताया कि कक्षा एक से 10 तक की पढ़ाई अब नए भवन में होगी। कार्यक्रम के दौरान हजयात्रा पर जा रहे मुमताज अहमद, मो. नईम, शौकत अली का इस्तकबाल किया गया। शुरुआत कारी मो. आलम रजा के तिलावते कुरआन से हुई। मौलाना अकरम रजा ने निजामत की। फैय्याज भदोहवी, मकबूल अहमद ने नाते पाक से लोगों को दिल जीत लिया। प्रबंधक अब्दुल सलाम खां, डा. अरशद अंसारी, जमील अंसारी, नसीम अंसारी, हाजी अनीस अंसारी, हाजी मुजा हिद हुसैन, हाफिज तबरेज, हाजी मुनीर, हाजी मो. हफीज, मो. आरिफ सिद्दीकी, जावेद खां, हाजी फैय्याज अंसारी, अहसान अहमद, नुरैन खां, डा. अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।