{"_id":"660a02933e252ce1a302f5fc","slug":"11-thousand-students-passed-without-taking-exam-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-110531-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना परीक्षा दिए ही पास हो गए 11 हजार नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना परीक्षा दिए ही पास हो गए 11 हजार नौनिहाल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 11 हजार नौनिहाल बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण हो गए। मूल्यांकन खत्म होने पर रिपोर्ट कार्ड यानि अंकपत्र का वितरण शुरू हो गया है। आरटीई के तहत पहली से आठवीं तक की परीक्षा में न शामिल होने वाले बच्चों को भी उत्तीर्ण होने का अंकपत्र दिया जा रहा है। वह उसी के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश पाएंगे।
जिले के 892 परिषदीय विद्यालयों में पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को समाप्त हो गई। दो दिनों तक चले मूल्यांकन के बाद 30 मार्च से ही अंकपत्र का वितरण विद्यालयों की तरफ से किया जा रहा है। पंजीकृ़त एक लाख 64 हजार बच्चों में परीक्षा में शामिल एक लाख 53 हजार के अलावा 11 हजार अन्य बच्चों को भी उत्तीर्ण होने का अंकपत्र दिया जा रहा है। विभाग का मानना है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम कानून आने के बाद किसी बच्चों को फेल नहीं किया जा सकता। तभी से वार्षिक परीक्षाएं सिर्फ बच्चों का ज्ञान परखने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए किया जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सभी बच्चों को उत्तीर्ण करना है। इसलिए परीक्षा में न शामिल होने वाले 11 हजार बच्चों को भी पास होने का अंकपत्र दिया जा रहा है।
आज से शुरू होगा नया सत्र, फूलों से होगा बच्चों का स्वागत
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र की शुरूआत सोमवार यानि एक अप्रैल से हो जाएगी। सत्र के पहले दिन स्कूलों में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कई विद्यालयों में ऐसी तैयारी की गई है। इसी तरह जिन बच्चों को अंकपत्र नहीं मिला है, उन्हें दिया जाएगा। जहां-जहां नि:शुल्क किताबें पहुंची है। वहां वितरण भी किया जाएगा।