{"_id":"5c17e863bdec22570c2f12ac","slug":"101545070691-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सदस्य अमर सिंह भदोही में-AZAMGARH","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह भदोही में-AZAMGARH
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष का महागठबंधन खड़ा नहीं हो पाएगा। वजह कि सभी में इंजन बनने की चाह है। मायावती गठबंधन की मुखिया बनना चाहेंगी तो बबुआ सभी डब्बे अपने पास रखना चाहेगा। कितने डब्बे किसके खाते में जाएं इसे लेकर गठबंधन फेल हो जाएगा। मुलायम सिंह यादव भी बहुत सयाने हैं। वे भीड़ देख कर किधर भी जा सकते हैं, जैसा कि उन्होंने शिवपाल यादव के कार्यक्रम में किया। वे रजपुरा के ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में मिशन मोदी अगेन पीएम की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मायावती कांग्रेस को 20 सीट भी नहीं देना चाहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनका खूब गुणगान किया और कहा कि 20 चोर मिल कर एक ईमानदार की छवि खराब करना चाहते हैं। अच्छे कार्यों के लिए जनता फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा फायदे में रहेगी। राफेल के सवाल पर बोले कि कांग्रेस के आरोप हास्यास्पद हैं। राहुल कितना भी झूठ बोलें हकीकत छिप नहीं सकती। राहुल और उनकी पार्टी हमेशा से झूठ का सहारा लेती रही है। मुलायम सिंह यादव पर कहा कि वे भीड़ के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। अपने भाई की रैली में भीड़ देखकर पहुंच गए। कहा कि मैं उन्हें करीब से जानता हूं वे अपने बेटे के आगे किसी को आगे नहीं आने देंगे। यह कहते हुए चुटकी भी ली कि अब उन्हें अपने दूसरे बेटे प्रतीक के बारे में भी सोचना चाहिए।