फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईवे का सिक्सलेन निर्माण ठप, रास्ता बंद

हाईवे का सिक्सलेन निर्माण ठप, रास्ता बंद

Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाईवे का सिक्सलेन निर्माण ठप, रास्ता बंद

विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के सिक्सलेन का निर्माण कार्य कुंभ के मद्देनजर फिलहाल रोक दिया गया है। जगह-जगह टाइट बैरिकेडिंग करने के साथ ही संकरी सड़कों पर अतिक्रमण हो गया है। जगह-जगह खोदकर छोड़ी गई सड़क लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बन गई है। इससे नगर क्षेत्र में हाईवे पर आवागमन कठिन हो गया है।

गोपीगंज नगर में राजमार्ग फोरलेन को सिक्स लेन में बदलने के लिए चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा चौराहा को निर्माण एजेंसी ने बंद कर दिया है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चौराहा बंद होने के बाद मिर्जापुर तिराहे से लेकर पड़ाव तक पूरा हाईवे इस कदर पैक हो गया है कि पैदल यात्रियों को भी इस पार से उस पार जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। गाड़ियों का दबाव बढ़ने से ज्ञानपुर मार्ग और मिर्जापुर मार्ग तिराहे पर लगभग प्रतिदिन जाम लग रहा है। सड़क बंद होने से स्कूल आने- जाने वाले बच्चों के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोगों में रोष है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए बैरिकेडिंग कर टीन सेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग के साथ मिर्जापुर तिराहा और बरगदा हनुमान मंदिर के पास स्टेशन रोड के बंद कर देने से उत्तरी से दक्षिणी लेन पर पैदल भी लोग नहीं आ-जा पा रहे हैं। ज्ञानपुर मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, रामपुर घाट की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर घाट पर अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जाने वाले लोगों को भी चक्कर काटना पड़ रहा है। गंगा घाट पर प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इससे व्यापारी भी नाखुश हैं। उनका कहना है कि इस मनमानी से नगर का व्यवसाय चौपट होने लगा है। नगर के प्रमुख समाजसेवी रामरक्षा सेठ, सभासद शिव शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि ने जिला प्रशासन से बड़ा चौराहा को खोलने की मांग की। कहा कि यह स्थिति लंबे समय तक चली तो विकट हो जाएगी। कहा जा रहा है कि कुंभ चलने तक सड़क निर्माण बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed