फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिमा और नितिन का माडल अव्वल

महिमा और नितिन का माडल अव्वल

Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिमा और नितिन का माडल अव्वल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 59 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। जलवायु परिवर्तन के कारण और निवारण, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, वैकल्पिक ऊर्जा समेत विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई।

निर्णायक मंडल के डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. रश्मि सिंह, रविरंजन सिंह, पीके त्रिपाठी ने एक-एक मॉडल का अवलोकन किया। जिसमें जूनियर वर्ग में विश्वनाथ इंटर कॉलेज की महिमा चौहान का मॉडल अग्निशमन बम प्रथम और सीनियर वर्ग में जीआईसी के नितिन कुमार सेंसरयुक्त यंत्र प्रथम रहा। इसी तरह नेहा पटेल, हर्ष वर्मा, खुशी जायसवाल, आस्था शुक्ला, सचिन कुमार शर्मा, कृष्णा, अमन मिश्रा और विवेक यादव के मॉडल भी सराहनीय रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने दीप जलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने समापन करते हुए बच्चों को पुरस्कृत कियभा। इस मौके पर बीके त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह, शिवचंद्र, रविंद्र प्रताप याव, अबुल कलाम, मनोज कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed