{"_id":"5c080c0cbdec2241ba2c7394","slug":"101544031244-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छत्तीसगढ़ में मृतक सीएएफ जवान को शहीद का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञात हो की पिछले महीने छत्तीसगढ़ में सीएएफ में तैनात वकील बिंद की मौत हो गई थी। जिन्हें शहीद का दर्जा दिलाने को लेकर अलग-अलग संगठन की तरफ से कई बार मांग उठाई जा चुकी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रमासपा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने, मृृतक जवान के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी, 10 बीघा कृषि योग्य भूमि और गोपीगंज में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, लालचंद्र, हरिशंकर, चिंतामणि, धनराज, फूलचंद्र, कंहैया, दीलीप आदि रहे।