फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़कों की गुणवता जांचेगी टीम

सड़कों की गुणवता जांचेगी टीम

Mon, 03 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़कों की गुणवता जांचेगी टीम

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में पीएमजीएसवाई से बनी 25 सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए टीम सोमवार को गठित कर दी गई। सीडीओ ने नामित अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। दो दिन पूर्व जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उक्त मार्गों की जांच कराने की आवाज उठाई गई थी। जांच से निर्माण में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों और कमीशनखोर अभियंताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सरकार की प्राथमिकताओं में सड़क, शिक्षा, बिजली और पानी अहम होता है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग, आईआरएस, पीएमजीएसवाई और जिला पंचायत के माध्यम से कराया जाता है। सड़कों के निर्माण से पूर्व विभागों की ओर से टेंडर कराया जाता है। एक दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में पीएमजीएसवाई की सड़कों की जांच को लेकर आवाज उठाई गई थी। डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने जिले की 25 सड़कों की जांच के लिए टीम गठित की है। जिसमें बीडीओ सुरियावां, भदोही और डीघ के साथ ही एक-एक अवर अभियंता को शामिल किया गया है। टीम वित्तीय एवं तकनीकी जांच करेगी। मुख्य विकास अािधकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


जिन सड़कों की होगी जांच
जिन सड़कों की जांच होनी है, उनमें पीएमजीएसवाई से बनी सड़क गिराई-दानूपुर रोड से कारीगांव मार्ग, मोढ़ से सरपतहां मार्ग, जिलाधिकारी आवास से मोढ़, सुरियावां कलिंजरा मार्ग पर वीरमपुर प्राथमिक विद्यालय से इमामगंज मार्ग, दानूपुर से ख्यौंखर वाया जोधापुर, असईपुर, खानापुर, नेवादा, नजरपुर, मऊरामशाला मार्ग, मोढ़ से जगदीशपुर मार्ग समेत 25 मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed